नैनीताल – मजदूरों को पुलिसकर्मी की कार ने मारी टक्कर_ तीन गंभीर घायल_Video

उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज सवेरे काम पर जा रहे तीन दिहाड़ी मजदूरों को पुलिसकर्मी की कार ने टक्कर मार घायल किया। पुलिस कर्मी कार समेत फरार हुआ, घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
नैनीताल की पुलिस लाइन के निकट फांसी गधेरे में आज सवेरे एक हादसा हो गया जिसमें एक कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दूर छटका दिया। पुलिस लाइन और समीप मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नैनीताल में इनदिनों विंटर कार्निवल चल रहा है और आज मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौजूद है।
सी.ओ.रविकांत सेमवाल ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि आसपास के लोगों ने बताया कि संभवतः पुलिस लाइन से जाते किसी पुलिस कर्मी की कार ने तीनों को टक्कर मारी।
ये तीनों तल्लीताल के हरी नगर के रहने वाले थे जो दिहाड़ी मजदूरी का काम किया करते थे। घटना के समय तीनों फांसी गधरे के पास आर्मी गेस्ट हाउस की तरफ जा रहे थे। हरी नगर निवासी 50 वर्षीय पप्पू कुमार,
मोहन राम आर्य और बिहारी लाल आर्य अस्पताल में भर्ती हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




दून में स्कूल के बाहर किडनैपिंग की अफवाह, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से पैनिक
स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल
हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस