Watch : वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम_ नैनीताल-कैंचीधाम में जाम ही जाम,पयर्टक फंसे..


उत्तराखण्ड में नैनीताल, कैंचींधाम समेत अन्य पर्यटक स्थलों में जाम देखने को मिल रहा है। लंबा वीकएंड होने के कारण सैलानियों के हुजूम उमड़ पड़ा है।
शुक्रवार, शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के चलते मैदानवासी पर्यटक स्थल पहुँच चुके हैं। सैलानियों में अधिकतर लोग अपनी गाड़ियों से आने के कारण नैनीताल, भीमताल के नीचे मैदानी क्षेत्रों में ही अत्यधिक बोझ होने के कारण चारों तरफ जाम दिखाई देखा गया है।
पर्यटकों को नैनीताल में प्रवेश केवल पार्किंग वाले होटल में बुकिंग होने की स्थिति पर दी जा रही है। बिना बुकिंग वाले पर्यटकों को रूसी बाईपास में गाड़ी पार्क कराकर शटल सेवा से भेजा जा रहा है। पर्यटकों की गाड़ियों के साथ स्थानीय आबादी की गाड़ियों को भी शहर में जाम का सामना करना पड़ा।
नवनियुक्त एस.पी.सिटी हरबंस सिंह हल्द्वानी से पहाड़ों को जाने वाले मार्ग में जाम खुलवाने के लिए सड़क पर उतरे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम_ नैनीताल-कैंचीधाम में जाम ही जाम,पयर्टक फंसे..
नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर_ डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, मौत..
नहर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था नन्हा तेंदुआ , ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ..मां से मिलाया
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार, तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति
आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी_ तपोवन के घाटों पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश