

हल्द्वानी : एक टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है। डीजीपी के आदेश पर मुखानी थाने में आठ लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें इंडियन ओवरसीज बैंक का मैनेजर भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर निवासी शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि दो महिलाओं समेत छह लोगों ने पद्मावती टाॅवर पीलीकोठी के पास एक कांप्लेक्स को किराए पर लिया है। जहां पर स्काई ट्रैवलर्स एंड टूर के नाम से आफिस खोला है। इंडियन ओवरसीज बैंक हल्द्वानी के बैंक मैनेजर व स्टाफ ने जालसाजी कर निधि शर्मा के खाते में नियम विरुद्ध स्काई ट्रैवलर्स एंड टूर का लोगो लगाया है।
14 लोगों से की गई है धोखाधड़ी
लोगों को विदेश में भेजने के नाम पर जमा होने वाले करोड़ों रुपये निधि शर्मा के खाते में जमा किए गए हैं, जिसमें उसके और 13 अन्य लोगों के 10.66 लाख रुपये जमा हैं। खाते में जमा रुपये की रसीद उनके पास उपलब्ध है।
पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने पहाड़गंज के एक होटल में वीजा की हार्ड काॅपी लेने के लिए बुलाया, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया। अब इन लोगों के मोबाइल नंबर बंद जा रहे हैं। उनका कहना है कि सभी आरोपित लोगों का करोड़ों रुपये लेकर भाग गए हैं।
थानाध्यक्ष रमेश बोहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हल्द्वानी के इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर मो. कलीम, रियासत उर्फ मकसूद हसन, इब्राहिम खालिद, निधि शर्मा, अंकित शर्मा, किरन खान व मकान मालिक पद्मावती भंडारी व बहादुर सिंह भंडारी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..