नैनीताल : कुमाऊं कमिश्नर के दौरे के बाद शुरू हुआ ग्रीन जोन में अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण..


उत्तराखंड के नैनीताल में मंगलवार को प्राधिकरण के अध्यक्ष और आयुक्त दीपक रावत के दौरे के बाद आज जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्तीकरण को अंजाम दे दिया । आयुक्त के दौरे के कुछ घंटों के भीतर की त्वरित एक्शन ।
नैनीताल में रैम्जे अस्पताल और बिरला रोड में सीमेंट हाउस के समीप ग्रीन ज़ोन में एक अतिक्रम कर बनाया गया भवन चिन्हित किया गया था । आज जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने ग्रीन जोन में इस अतिक्रमण के साथ चार अन्य अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया ।
प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। इस बीच सचिव की अवैध निर्माण कर रहे लोगों के साथ बहस भी हुई, लेकिन फिर भी सचिव ने 50 अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की बात कही । सचिव ने कहा कि इन क्षेत्रों में जे सी बी मशीन से कम नहीं लिया जा सकता इसलिए इसे लेबर से ही तुड़वाया जा रहा है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal