

उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज पर्यावरण प्रेमियों ने सैकड़ों पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन का प्रयास किया। संगठनों ने आलूखेत क्षेत्र में माँ वैष्णव देवी मंदिर के आसपास फल समेत विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए।
नैनीताल में कैलाखान से गेठिया जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले आलूखेत स्थित माँ वैष्णव देवी मंदिर के टीले पर आज नासा, ग्रीन आर्मी, जय श्री राम सेवा दल, हनुमान भक्त, मिशन मेरा पहाड़ नामक संगठनों के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया।
सदस्यों ने लैला मजनू, पांगड, पय्या, बांज, खरसू, घिंघारू, किलमोडा, अंगु, तिलौज, पदम के साथ अमरूद, रीठा, जामुन आदि फल के कुल 260 वृक्षों का रोपण किया। सदस्यों ने पर्यावरण के लिए खतरनाक कूरी झाडियों को निकाला और वृक्ष लगाए।
इस दौरान पंकज बिष्ट, नितिन कार्की, भूपेंद्र बिष्ट, किशोर ढेला, करन, विक्की सोनकर, सुनील, सूरज, मोहित, रवी फ़र्त्याल, आदित्य ‘दत्ति’, पान सिंह ढेला, यशपाल रावत, योगेश साह, सुरेश सोनकर, अक्षय कुमार, मुकेश, आकाश, अजय, जय जोशी, कंचन, रवि कुमार आदि ने उपकरणों समेत वृक्ष लगाए। सदस्य किशोर ढेला ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आगे भी ऐसी मुहिम जारी रखने की बात कही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal