

उत्तराखण्ड के नैनीताल में हांडी मांडी की पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डर गिरने से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मार्ग अर्ध बाधित। इन गांवों से आने वाले छात्र छात्राओं, मरीजों और दूध सब्जी लाने वाले ग्रामीणों को हो रही है दिखकत।
नैनीताल में मल्लीताल स्थित बारह पत्थर से लगी हांडी मांडी की पहाड़ी से तड़के सवेरे बड़े बड़े बोल्डर सड़क पर आ गए। इन बोल्डरों के साथ कुछ पत्थर भी सड़क और नीचे चले गए। राहत की बात ये रही कि इस दौरान इस व्यस्त मार्ग से कोई गुजर नहीं रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
किलबरी, पंगोट, घुंघुंखान, विनायक, सौड़, बगड़, कुंजखड़क, बांसी, छडा, बागनी, जलना, डोला, आंवला, कोटाबाग आदि बड़े क्षेत्र को नैनीताल से जोड़ने वाले इस मार्ग में सवेरे से ही यातायात के लिए टैक्सी जीपें और निजी वाहन चलाने लगते हैं। इतना ही नहीं ये मार्ग ही बारह पत्थर को शेरवानी, आरिफ, सैनिक स्कूल पॉलिटेक्निक, टांकी बेंड आदि जाने का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। अभी मार्ग में बोल्डर के बगल से एक स्थान होने के चलते लोग सतर्कता से अपने वाहन निकाल रहे है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Watch_ MBPG में किसका पलड़ा भारी…?
Nainital में भारी बारिश का RED ALERT,, कल बंद रहेंगे स्कूल
MBPG में नामांकन, धीरज, मेहुल और आर्यन_ हलचल बढ़ी..
ज्योलिकोट प्रभावित मरीजों के बीच पहुंचीं CMO, उपचार और आयुष्मान सुविधाओं का लिया जायजा