

नैनीताल जनपद के खैरना चौकी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया, दरअसल जंगली जानवर के आने के चलते दो कारें आमने-सामने जबरदस्त तरीके से टकरा गयीं हालांकि हादसे में किसी प्रकार की हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दो पाखी के पास दो कारों में टक्कर होने की सूचना पर चौकी प्रभारी खैरना भवाली दिलीप कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया तो स्विफ्ट कार संख्या UK 17 G 2675 के चालक प्रमोद जोशी व उनके भाई मनोज जोशी निवासी सुयाल कॉलोनी बरेली रोड हल्द्वानी जो हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहे थे व दूसरी कार संख्या UP 35 BU 7373 के चालक अनमोल वरनलाल निवासी थाना- किला जिला बरेली उत्तर-प्रदेश सहित बरेली निवासी अन्य पांच यात्रीगण निवासीगण सवार थे जो जागेश्वर से बरेली को जा रहे थे।
सभी को क्षतिग्रस्त वाहन से निकलकर सकुशल रैस्क्यू किया गया। दोनों वाहन चालकों द्वारा बताया कि जंगली जानवर अचानक मोड पर आने के कारण वाहन असंतुलित होकर आपस में टकरा गए थे। दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




AHTU का एक्शन, स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई..haldwani
गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_पुलिस ने किया रेस्क्यू..Video
हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप