

उत्तराखंड के नैनीताल में पारिवारिक डाँठ फटकार से नाराज होकर गए नाबालिग का सुराग खोजकर अपनी मौसी के पास रुद्रपुर गए नाबालिग से माँ को मिलाया नैनीताल पुलिस ने।
नैनीताल में शनिवार शाम लगभग 7 बजे तल्लीताल क्षेत्र से एक नाबालिग अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से चला गया। कुछ समय बाद उसकी मां ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन जब बच्चा नहीं मिला तो परिवार पुलिस के पास मदद मांगने पहुंच गया।
तल्लीताल पुलिस की चीता मोबाइल टीम के कॉन्स्टेबल ने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। बच्चे की तलाश में सी.सी.टी.वी.कैमरे में बच्चे को तल्लीताल बाजार से टैक्सी स्टैंड की तरफ जाते हुए देखा गया। इसके बाद हल्द्वानी में उसकी खोजबीन शुरू की गई तो कुछ साक्ष्यों में बच्चा हल्द्वानी से रुद्रपुर की तरफ जाता नजर आया।
जानकारी मिली कि नाबालिग, रुद्रपुर में रहने वाली अपनी मौसी के घर चला गया है। पुलिस ने परिवार को इसकी जानकारी दी तो नाबालिग की माँ रोने लगी। परिवार ने फोन पर मौसी के माध्यम से नाबालिग से बात की। सन्तुष्ट होने के बाद परिवार अपने घर को लौट गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण
उत्तराखंड पर केंद्र का फोकस
उत्तराखंड : 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत
कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video
Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित