

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे हिमाचल बॉर्डर पर एक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो हिमाचल के रहने वाले थे, तो दो देहरादून विकासनगर के रहने वाले थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह विकासनगर से एक कार मीनस की ओर जा रही थी।
इस बीच क्वानू-मीनस मार्ग पर हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर के पार कार अनियंत्रित हो गई और खाई में समा गई। खाई से कार सीधे टोंस नदी में गिर गई। कार में 4 लोग सवार थे। ये सभी लोग देहरादून के विकासनगर से हिमाचल के चौपाल जा रहे थे। हादसे की सूचना से एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा के निर्देशन में पुलिस और एसटीएफ घटनास्थल को रवाना हो गई। उधर आसपास के ग्रामीण भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कार सवार 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..