नैनीताल( दीक्षा हत्याकांड खुलासा): आख़िरकार क़ुबूल किया इमरान ने अपना जुर्म, इस वजह से निर्दयी तरीक़े से किया मर्डर…

नैनीताल : दीक्षा हत्याकांड में पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया. मल्लिताल थाने में पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही थी।आज एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने प्रेस वार्ता करते हुए खुलासा किया कि 15 अगस्त की रात को गाड़ी पड़ाव में गैलेक्जी होम स्टे में रूम बुक करवाकर श्वेता शर्मा पुत्री सोमदत्त शर्मा निवासी नोएडा एक्सटेंशन,ऋषभ उर्फ इमरान पुत्र इतवेजामुद्दीन निवासी फ्लैट न.303 होरिजन होम्स शाहवेरी नोएडा एक्सटेंशन गौतमबुद्ध नगर यूपी और उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही दीक्षा मिश्रा पुत्री गिरीश चन्द्र निवासी फ्लैट न 303 होरीजन होम्स शाहवेरी नोएडा एक्सटेंशन गौतमबुद्ध नगर और अल्मास नैनीताल घूमने आए थे।
16 अगस्त की रात को ऋषभ उर्फ इमरान और दीक्षा के रूम न 307 में 1 बजकर 55 मिनट तक दीक्षा की जन्मदिन की पार्टी की इसके बाद श्वेता और अल्मास अपने रूम में सोने चले गए,और रात को ऋषभ उर्फ इमरान ने दीक्षा की हत्या कर दी और रात को ही होटल से भाग गया ।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इमरान को 17 अगस्त को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर जनपद गाजियाबाद बाना मिजानि गेट क्षेत्र के सिक रोड श्री साईं मेडिकोज से गिरफ्तार किया गया ,गिरफ्तार होने के बाद इमरान ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि दीक्षा के साथ मैं पिछले 1 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था
पिछले ढाई तीन महीने से हर छोटी छोटी बातों पर हमारे बीच झगड़ा होने लगा था काफी दिनों से हमारी अनबन चल रही है।15 अगस्त को पार्टी के बाद भी कहासुनी हुई थी जिसके बाद मैंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी मैं बस किसी भी तरह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था।इमरान ने ये जुर्म कबूल किया जिसके बाद उसे 18 अगस्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया