

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेशभर में सड़कों और जंगलों में हुए अतिक्रमण को बेतरतीब और अंजाम दे रहे अधिकारियों के खिलाफ भीमताल में व्यापारियों के साथ खड़े हुए पूर्व सांसद और कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह पाल। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्राकृतिक आपदा ने लोगों का जीवन मुश्किल कर रखा है और अब प्रशासन ने उनके घर और दुकानें अतिक्रमण के नाम पर तोड़कर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
नैनीताल जिले में भीमताल के व्यापारी हल्द्वानी से पहाड़ों तक सड़क किनारे और जंगलों में हुई कार्यवाही के खिलाफ लामबंद दिखे। बुधवार को उनका साथ देने के लिए नैनीताल से पूर्व सांसद और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाल भी पहुंचे।
एक निजी प्रतिष्ठान में दर्जनों व्यापारियों और समाजसेवियों के साथ हुई बैठक के बाद डा.महेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा का दौर चल रहा था। दूसरी तरफ प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर घरों और दुकानों में लाल निशान लगाकर उसे उजाड़ रहा है। इसमें प्रदेशभर में सबसे अधिक भीमताल और उसके आसपास से हटाया जा रहा है जिससे व्यापारी और आम लोग भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपने अधिकारियों पर अंकुश लगाए और लोगों में व्याप्त भय को दूर करे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..
हल्द्वानी: बच्चों के सामने मां ने जहर खाकर दी जान,पति लंदन में..
दून में फायरिंग_ रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में लगी गोली, मौत
नैनीताल में जल विरासत पर मंथन_भारत-नेपाल एक मंच पर