Nainital – धानाचूली से मुक्तेश्वर तक बर्फबारी का खूबसूरत नज़ारा_Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल से जुड़े रामगढ़, मुखतेश्वर, धानाचूली, समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की करवट के साथ ही भारी हिमपात होने लगा है। तस्वीरें आंखों को सुकून देने वाली हैं। जहां देखो प्रकृति ने सफेद चादर ओढ़ रखी है।
नैनीताल जिले में मुक्तेशवर, रामगढ़, धानाचूली और आसपास पिछले दो दिनों से मौसम खराब चल रहा था। आज सवेरे से बरसात और ओलावृष्टि के बाद बर्फ की फुहारें पड़ने लगी। इन क्षेत्रों के लोग ठंड के मौसम की पहली बर्फबारी देख खुश हैं। पर्यटक भी बर्फबारी देखने के लिए इन क्षेत्रों का रुख करने का मन बना रहे हैं।
शुक्रवार को हुई इस बर्फबारी से मौसम से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला है। बर्फबारी से पहाड़ों को जाने वाले मोटर मार्ग भी बाधित हो रहे हैं। पुलिस ने भारी, हल्के वाहनों समेत दोपहियों को बर्फीले मार्गों में सफर करने से बचने की हिदायत दी है।
बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों का आवागमन शुरू हो गया है। बरसात और बर्फबारी काश्तकारों के लिए राहत लेकर पहुंची है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..
उत्तराखण्ड में अर्ली वार्निंग सिस्टम होगा और मजबूत..
शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..