Ad

नैनीताल : घात लगाए गुलदार ने महिला पर किया हमला,मौत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल – मानव और वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं एक और दुखद खबर सामने आई है। बेतालघाट ब्लॉक के ओखलढुंगा में मंगलवार देर शाम को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला। भीड़ के पहुंचने तक गुलदार महिला का शव क्षत-विक्षत कर भाग गया।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के मुताबिक, ओखलढुंगा बेतालघाट निवासी 49 वर्षीय शांति देवी रोज की तरह मंगलवार को घर के पास जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। जब तक लोगों को इसकी भनक लगती तब तक गुलदार ने महिला को बुरी तरह नोंच कर मार डाला।

आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। देर रात डीएफओ व रेंजर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर परिवार को सांत्वना दी। परिवार के मुताबिक शांति देवी के दो बेटे हैं। उनके पति घर पर ही खेती का कार्य करते हैं। ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक है।


वन क्षेत्राधिकारी रमेश वचन्द्र ध्यानी ने बताया कि गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटना की जानकारी जुटा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page