उत्तराखंड : कांग्रेस का चुनाव में बागियों के खिलाफ बिग एक्शन,ये बड़े नाम बाहर..


कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई: पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित
देहरादून – उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में बगावत कर पार्टी के खिलाफ मैदान में उतरने वाले कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माहरा के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी परवादून ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
संगठन के अंतर्गत आने वाले स्थानीय नगर निकायों, ऋषिकेश नगर निगम एवं डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में इन कार्यकर्ताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
ऋषिकेश नगर निगम में कांग्रेस के मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी दीपक जाटव के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दिनेश चंद्र मास्टर, महेंद्र सिंह तथा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
वहीं, डोईवाला नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सागर मनवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे राजवीर खत्री को भी निष्कासित किया गया है।
कांग्रेस संगठन ने स्पष्ट किया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं की एक सूची तैयार की जा रही है और भविष्य में इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा