नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..

ख़बर शेयर करें

नैनीताल_नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद नैनीताल जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। प्रशासन ने नेपाल में रह रहे नैनीताल जिले के नागरिकों की सुरक्षा और मदद के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि अब तक नैनीताल जिले के किसी भी नागरिक के नेपाल बाढ़ में प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अगर नेपाल में रह रहा नैनीताल जिले का कोई व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित है या उसके बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अपनों से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।

हेल्पलाइन: 05942-231181, 231179, 231178
टोल फ्री: 1077 | मोबाइल: 8272080884
ई-मेल: deocnainital@gmail.com

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *