कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन


उत्तराखण्ड के कुमाऊं क्षेत्र से आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का अंतिम दल मंगलवार को सकुशल भीमताल पहुंचा। अबतक कुल 477 श्रद्धालुओं ने पवित्र कैलाश मानसरोवर के दर्शन किए।
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का दसवां और अंतिम दल 16 दिन की आध्यात्मिक यात्रा पूरी कर बुधवार को भीमताल स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस पहुंचा। यहां निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा में कुल 477 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें 154 महिलाएं और 323 पुरुष शामिल रहे।
यात्रियों में उत्तर प्रदेश से 66, उत्तराखंड से 16, दिल्ली से 53, गुजरात से 70, राजस्थान से 68 और महाराष्ट्र से 49 श्रद्धालु शामिल रहे। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से भी श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।
यात्रियों ने बताया कि यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर रहीं और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
श्रद्धालुओं ने भारत सरकार और कुमाऊं मंडल विकास निगम की व्यवस्थाओं की सराहना की।वहीं अंतिम दल के लाइजनिंग ऑफिसर अर्जुन प्रधान ने बताया कि सभी यात्रियों ने सहयोग किया और यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हुई।
दसवें और अंतिम दल के भीमताल पहुंचने के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का यह चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस वर्ष डाज दलों में कुल 477 श्रद्धालुओं ने पवित्र कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव हासिल किया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन
भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव
Uttrakhand : चार नेताओं पर तीन साल का चुनावी बैन, 2027 की राह में लगा ब्रेक
पूर्व विधायक ठुकराल समेत कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया, CM को ज्ञापन देने जा रहे थे..Video