न्याय रथ के साथ सौंड गांव में मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद


नैनीताल। ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ग्राम सौंड में मेगा ड्राइव चरण-1 की शुरुआत की। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत जोशी ने जिला न्यायालय से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर गांव के लिए रवाना किया।
अभियान के तहत पैरालीगल वॉलंटियर्स घर-घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और पात्र लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता व नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेंगे। ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और स्थानीय लोगों के सहयोग से जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
सिविल जज (सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल के निर्देशन में अभियान की मॉनिटरिंग और प्रगति का दस्तावेजीकरण किया जाएगा। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि कानूनी परेशानी होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता लें।
इस खास मौके पर सोहन तिवारी, हेमा शर्मा, तारा आर्या, धीरज सुयाल, राहुल डंगवाल, अंबिका, यशवंत कुमार, मनोज बलसुनी, अजय बिष्ट और अनीता बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने का प्रस्ताव
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाए,, होम लोन से लेकर कार लोन तक सब होगा महंगा
देहरादून_पेचकस से प्लंबर ने मर्डर किए_ 300₹ का विवाद, तीन खून..
हल्द्वानी CO बने लव शर्मा, नैनीताल पुलिसिंग में बड़ा चेंज_चार सीओ बदले गए
हल्द्वानी में भूकंप के झटके, कुमाऊं से गढ़वाल तक डोली धरती