

उत्तराखंड के नैनीताल में शनि भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने धर दबोचा। आरोपी को मैजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है।

नैनीताल के धामपुर बेंड में सोमवार शाम शनि देव की मूर्ति टूटी हुई मिली थी। इसकी शिकायत स्थानीय सभासद मनोज साह जगाती ने कोतवाली मल्लीताल को दी। शिकायत मिलने के बाद, मामले के धार्मिक रूप लेने की आशंका को लेकर पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की। टीम ने पूछताछ और जांच के बाद एक नशेड़ी जॉनी को पकड़ा जो ऐसे ही कार्यों में लिप्त है। पुलिस ने तल्लीताल के बूचड़खाने निवासी नवीन उर्फ जॉनी को हल्द्वानी रोड से गिरफ्तार कर लिया।
जॉनी ने बताया कि वो मंदिर व आसपास से चोरी करके अपना काम चलाता था, लेकिन चढ़ावा बन्द कर लोगों ने दानपात्र में रुपये डालने शुरू कर दिए जिससे जॉनी नाराज हो गया। जॉनी ने पत्थर की चोट मारकर मूर्ति को खंडित कर दिया। पुलिस ने जॉनी को हिरासत में लेकर मैजिस्ट्रेट के आगे प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…