नैनीताल : वाहन पलटने से हुआ बेहद दर्दनाक़ हादसा, बेटे सहित मासूम नातनी की मौत..


नैनीताल के रामगढ़ में बेहद ही दुखद और दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें मासूम सहित दो लोगों की जान चली गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ ब्लॉक की छतौला ग्राम सभा में सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में दो लोगों की जान चले गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां निवासी परिवार रिश्तेदारी में जाने के लिए वाहन संख्या यूके04 टीए 9858 से घर से निकला ही था कि अचानक चालक सूरज ने वाहन से संतुलन खो दिया और वाहन सड़क से नीचे गिर गया और ऊपर से गिरते हुए वाहन नीचली सड़क पर आकर पलट गया।
हादसे में सवार दो लोगों की मौके पर ही जान चले गयी जबकि चार घायलों को उपचार के लिए डा.सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है। जहां घायलों की हालत स्थिर बतायी जा रही है। इस हादसे में चालक सूरज पुत्र बहादुर राम और सात वर्षीय पिहू पुत्री कपिल देव की दर्दनाक मौत हो गयी।
आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क में वाहन दुर्घटनाग्रस्त 7 वर्षीय बच्ची सहित दो की मौत।
आज रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामसभा छतौला में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगो की मौके पर मौत हो गयी।
छतोल निवासी बहादुर राम द्वारा बीते रोज सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी थी और आज सुबह वही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें बहादुर राम ने अपने बेटे सहित 7 वर्षीय नातनी को खो दिया
जानकारी के अनुसार आज सुबह रामगढ़ ब्लॉक के छतौला में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सूरज कुमार सहित 7 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य लाखन नेगी व प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
लाखन नेगी ने कहा कि मेरी संवेदना दुखी परिवार व घायलों के साथ है हर संभव दुखी परिवार को मदद पहुँचाने का प्रयास करूंगा भगवान मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें नेगी ने कहा कि आपदा के दौरान उक्त मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था उसी क्षतिग्रस्त मार्ग से आज बहादुर राम की गाड़ी नीचे गिर गई और जिसमें उन्होंने अपने बेटे सहित नातनी को खो दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..