Ad

नैनीताल : दुःखद – सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बैलपड़ाव क्षेत्र से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है उधम सिंह नगर क्षेत्र सेकाशीपुर व जसपुर दो युवक बाइक पर सवार होकर रामनगर से होते हुए कोटाबाग किसी काम से जा रहे थे इसी बीच बैलपडाब कोटाबाग चौराहे के समीप 1 ट्रक दोनों युवकों की बाइक पर टक्कर मार दी जिसके बाद विपरीत दिशा से आ रही कार ने दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बेलपड़ाव चौकी इंचार्ज विरेंद्र बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने दोनों की हालत गम्भीर देख दोनों को हायर सेंटर रामनगर भेज दिया था। जिससे उपचार के दौरान दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई ।

ADVERTISEMENTSAd

घटना के संबंध में एक मृतक के रिश्तेदार जहीर ने बताया कि इस दुर्घटना में उसका रिश्तेदार असद निवासी जसपुर एवं काशीपुर निवासी शाहिद रजा आज सुबह बाइक से कोटाबाग के लिए निकले थे इसी बीच उनकी बाइक पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने बैलपडाब क्षेत्र में टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है।घटना की जानकारी मिलने पर चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है तथा पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

दोनों मृतक का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। मृतक अरशद तीन भाई थे। मृतक के दो साल की पुत्री मरियम हैं और पत्नी शाहीन परवीन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं साइब भी तीन भाई थे और वह सबसे छोटा था। एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *