

उत्तराखंड में नैनीताल के एन.सी.सी.कैडेट कैप्टन अरिन राणा का देश के उन दस कैडेटों में चयन हुआ है जो ओवरसीज डिपलॉयमेंट मिशन में सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया का भ्रमण करेंगे। ये कैडेट इस समय मलेशिया पहुंचे हैं। इससे पहले भी नैनीताल एन.सी.सी.के 4 कैडेटों ने विदेश यात्राएं की हैं।

नैनीताल के डी.एस.बी.परिसर की 5 यू.के.नेवल विंग(एन.सी.सी.)के कैडेट कैप्टन अरिन राणा का चयन एन.सी.सी.के विदेश यात्रा कार्यक्रम ओवरसीज डिपलॉयमेंट प्रोग्राम के लिए हुआ है। इस कार्यक्रम में कैडेट कैप्टन अरिन राणा आगामी 22 फरवरी से 25 मार्च तक सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे। ओवरसीज डिपलॉयमेंट प्रोग्राम के लिए पूरे देश से केवल 10 एन.सी.सी.कैडेट्स का चयन किया गया था जो मीज़हां में आज मलेशिया पहुंचे हैं।
अब ये छात्र भारतीय तटरक्षक पोत ‘समुद्र पहरेदार’ में सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे। इसके अन्तर्गत उन्होंने अबतक सिंगापुर की वाटरवे वॉच सोसाइटी और पुनीत सागर अभियान के जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इन कैडेटों ने अमेरिका और सिंगापुर कोस्ट गार्ड के अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कंबोडिया में उनके द्वारा भारतीय तट रक्षक के साथ प्रदूषण नियंत्रण अभ्यास में भाग लिया। नैनीताल में कुमाऊँ विश्वविद्यालय परिसर के एन.सी.सी.अधिकारी सब लै.डा.रीतेश साह ने बताया कि ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 कार्यक्रम के अन्तर्गत कैडेट्स को भारतीय तटरक्षक पोत ‘समुद्र पहरेदार’ में नौ सैनिक जीवन के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के वी.सी. प्रो.एन.के.जोशी, शिक्षक, स्टाफ और छात्र खुश हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..