मसूरी : ऋषभ पंत की बहन की शादी में पहुंचे MS धोनी,विराट और रोहित भी होंगे शामिल..Video वायरल

देहरादून के मसूरी में सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में शरीक होने क्रिकेट खिलाड़ी और बड़े सेलिब्रिटी के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
शादी में शिरकत करने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कैप्टन वूल महेंद्र सिंह धोनी पहाड़ों के शहर मसूरी अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए हैं।
धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का देहरादून एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी यहां एक शादी अटैंड करने पहुंचे हैं और ये शादी उनके जिगरी के परिवार में है। धोनी ऋषभ पंत के परिवार में शादी में शरीक होने पहुंचे हैं।
भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत इस समय अपनी बहन साक्षी की शादी समारोह में मसूरी के होटल में हैं. यहां क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचने वाली हैं. यह शादी समारोह 12 मार्च को होना है जिसकी मंगलवार को हल्दी की रस्म चल रही है।
मेहंदी की रस्म चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मसूरी पहुंच गए हैं।
वहीं विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मसूरी के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं. जबकि रोहित शर्मा के साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी मसूरी पहुंचने वाले हैं. यानी 12 मार्च को मसूरी में क्रिकेट जगत और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां इस शादी समारोह में शामिल होंगी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शादी समारोह में शामिल होने वाले हैं।
आज से शुरू हुई शादी समारोह में शामिल होते हुए अपनी बहन साक्षी के साथ नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं बड़े स्टार्स के आने की वजह से सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. ऐसे में देखा जाए तो कल शाम को मसूरी में बड़े दिग्गजों का जमावड़ा है।
पंत हाल ही में दुबई से लौटे हैं जहां वह चैंपियंस ट्रॉफी खेलने गए थे। पंत कल सुबह ही भारत आ गए थे। वह चैंपियंस ट्ऱॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेले थे। दुबई से वह दिल्ली आए और फिर मसूरी जहां उनका परिवार उनका इंतजार कर रहा था। दरअसल, देहरादून में पंत की बहन साक्षी की शादी है। देश के मशहूर बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ उनकी शादी हो रही है।
धोनी काली टीशर्ट और क्रीम रंग के कलर का पेंट पहनकर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इस शादी में कई और खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा कई बड़ी हस्तियां भी पंत की बहन की शादी में शरीक हो सकती हैं। धोनी साल 2024 में साक्षी और अंकित की सगाई में भी नजर आए थे। दोनो नौ साल से साथ हैं और अब शादी करने जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com