Ad

होली और जुमा एक ही दिन,पुलिस ने की ये अपील..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज हल्द्वानी एसपी सिटी प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTSAd

इस बैठक में होली और रमजान के त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए विस्तृत योजना पर चर्चा की गई। बैठक में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पीस कमेटी के सदस्यों, धार्मिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

त्योहारों की शुभकामनाएं: बैठक की शुरुआत में एसपी सिटी हल्द्वानी ने सभी उपस्थित सदस्यों को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बार होली और जुमा एक ही दिन पड़ रहे हैं, इसलिए सभी से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील: धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी धार्मिक समुदायों से सहयोग की अपील की गई। एसपी सिटी ने कहा कि किसी भी धर्म का अपमान नहीं किया जाए और यदि ऐसा करने वाला कोई व्यक्ति पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जुम्मे की नमाज मस्जिदों के अंदर ही: मुस्लिम समुदाय से अपील की गई कि जुम्मे की नमाज मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाए, सड़कों पर नहीं। इसके साथ ही, होली के उत्सव को जुम्मे की नमाज से पहले ही मनाने का अनुरोध किया गया।

अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी: होली के दौरान हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने और रेसिंग जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस द्वारा विशेष गश्त और पिकेटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: धार्मिक आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होलिका दहन स्थल पर पुलिस बल: ए.पी. बाजपेई, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि होलिका दहन का आयोजन मंगलपड़ाव में किया जाएगा। इस स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पुरुष और महिला पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

बिजली और पानी की व्यवस्था: त्योहारों के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान: सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।

इसके अलावा सीओ रामनगर सुमित पांडे की अध्यक्षता में रामनगर और कालाढूंगी में भी पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वहीं सीओ दीपशिखा अग्रवाल, लालकुआं ने लालकुआं में बैठक की और सभी से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक में हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव, जितेंद्र उप्रेती, निरीक्षक अभिसूचना जनपद नैनीताल, नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, जल संस्थान, विद्युत विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और धार्मिक नेता भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page