कूड़ा गाड़ी में चरस सप्लाई_हल्द्वानी का मनोज रंगे हाथ गिरफ्तार..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के भीमताल में पुलिस ने नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में चरस सप्लाई का भंडा फोड़ किया है। भीमताल पुलिस ने वाहन चालक को रंगेहाथों किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज।


नैनीताल के एस.एस.पी.प्रहलाद नारायण मीणा के समस्त थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए प्रभावशाली चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। इसी क्रम में थाना पुलिस टीम ने भीमताल क्षेत्र में चैंकिग के दौरान नगर पालिका के कूड़ा ले जाने वाले काम्पैक्टर(डम्पर) संख्या UK 04CB 5362 को रोककर चैकिंग की। वहां उस समय डंपर भीमताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था।

चैकिंग के दौरान वाहन से 159 ग्राम चरस बरामद की गई है और बरामदगी के आधार पर अभियुक्त वाहन चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भीमताल थाने में प्र.सू.रि.संख्या 13/25 धारा 08/20/60 NDPS ACT में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पालिका के वाहन को अभियोग में शामिल कर सीज किया गया है। 29 वर्षीय अभियुक्त मनोज कुमार(वाहन चालक)फ्रैन्ड्रस कालोनी देवलचौङ थाना हल्द्वानी का निवासी है। उससे 159 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page