उत्तराखंड : नेशनल हाईवे पर दरका पहाड़_ सामने आया ख़तरनाक लैंडस्लाइड का ये..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्र धारचूला तवाघाट नेशनल हाइवे पर एक बड़ी घटना सामने आई, जब अचानक एक पहाड़ी दरकने के कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। इस घटना ने दोनों दिशा में दर्जनों वाहनों को फंसा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई। गनीमत यह रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी, उस समय इस मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद, पहाड़ी का मलबा जीरो प्वाइंट के पास गिर गया, जिससे नेशनल हाइवे की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुरंत टीमों को तैनात किया है। मलबा हटाने और सड़क को साफ करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार, हाईवे की बहाली में कुछ समय लग सकता है।

इस बीच,पुलिस द्वारा फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के प्रयास किया जा रहा हैं।

सीएम ने किया ट्वीट

सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा है कि पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुए लैंडस्लाइड से यातायात प्रभावित हुआ है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई। मलबा हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं और जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को मार्ग जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page