नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video


उत्तराखण्ड का नैनीताल-हल्द्वानी हाइवे पहाड़ी का एक हिस्सा गिरने से बाधित हो गया है। तड़के सवेरे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से बॉल्डर गिरने से नैनीताल दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। पहाड़ी से दोगांव के पास बोल्डर गिरने से मार्ग बाधित हो गया और राजमार्ग में दोनों तरफ वाहनों का तांता लग गया। घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुँच गया है। जे.सी.बी.मशीन से बॉल्डर और मालवा हटाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में पहाड़ का हिस्सा टूटकर सड़क में गिरा था। पहाड़ी से गिरे स्लेटनुमा पत्थरों से न केवल सड़क बाधित हुई बल्कि इससे राजमार्ग का पैराफिट भी श्रतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलुवा सड़क के नीचे नदी और जंगल में भी चला गया।
अपडेट
लोक निर्माण विभाग की तरफ से दो जे.सी.बी.मशीन लगाकर सड़क खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। पहाड़ी से लगातार स्लेट(पत्थर) गिरने से कार्य में परेशानी हो रही है। माना जा रहा है कि अगले डेढ़ से दो घंटों में मार्ग को सुचारू कर लिया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video
₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव, फ्लैश फ्लड की चेतावनी
Uttrakhand_विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, CM धामी को सौंपा ज्ञापन..
हल्द्वानी में ₹43.50 करोड़ की नींव, CM धामी का बड़ा विजन_Uttrakhand State Sports University