नैनीताल – हाईकोर्ट मार्ग में पेड़ गिरने से मोटरमार्ग हुआ बाधित


उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक विशालकाय पेड़ रात के अंधेरे में सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि पेड़ के गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाधित सड़क को दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने काटकर मार्ग को सुचारू किया।
नैनीताल में मल्लीताल मस्जिद से उच्च न्यायालय को जाने वाले मोटर मार्ग में मैट्रोपोल होटल के समीप आधी रात में एक पेड़ भरभराकर गिर गया। इससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। रात लगभग 12:30बजे हुए इस हादसे के दौरान वहां से कोई नहीं गुजर रहा था, जिससे गनीमत रही कि वहां कोई हादसा नहीं हुआ।अगर यही हादसा इस व्यस्त मार्ग में दोपहर के वक्त हुआ होता तो परिणाम दुखदाई होते। बतायाV जा रहा है कि इसी क्षेत्र में कुछ समय पहले भी कुछ पेड़ गिर चुके हैं। इस पेड़ के अलावा इसके ऊपर खड़े एक और पेड़, गिरने की अवस्था में है।
उस क्षेत्र में रहने वाले नफीस अहमद ने बताया कि जब ये पेड़ गिरा तो वो वहीं मौजूद थे। पेड़ धीरे धीरे नीचे को लटकने लगा था, जिसके कारण इसके गिरने की आशंका लगाई जा रही थी।
पेड़ गिरने के बाद उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। विभाग तत्काल मौके पर पहुंचा और एल्वक्ट्रॉनिक कटर मशीन से पेड़ को कुछ ही समय में काटकर मार्ग को खोल दिया गया।
इसके अलावा रात खुर्पाताल क्षेत्र में भी एक पेड़ गिरने के बाद दमकल विभाग ने उसे भी इसी तरह काटकर व्यवस्थाओं को सुचारू किया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल – हाईकोर्ट मार्ग में पेड़ गिरने से मोटरमार्ग हुआ बाधित
पैरामेडिकल छात्रों ने सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन, इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल में SP हरबंस सिंह की वापसी..
आजादी के 75 साल बाद नदगल गांव पहुंचेगी सड़क
छात्रसंघ चुनाव_MBPG में नियमों की लक्ष्मण रेखा तय,प्रिंटेड प्रचार और रैली पर पाबंदी..