आकाश ने लॉन्च किया ANTHE 2026, छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज


हल्द्वानी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपनी क्षमता को सही समय पर पहचानना उतना ही जरूरी है, जितना मेहनत और सही दिशा में पढ़ाई करना। इसी सोच के साथ आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (ANTHE) 2026 लॉन्च किया है। यह परीक्षा छात्रों को न केवल अपनी शैक्षणिक क्षमता परखने का अवसर देगी, बल्कि उनकी मजबूतियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों को समझने में भी मदद करेगी।
पिछले 16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन के साथ ANTHE देश की सबसे बड़ी और लंबे समय से संचालित टैलेंट आइडेंटिफिकेशन परीक्षाओं में अपनी खास पहचान बना चुका है। शुरुआत में प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान के उद्देश्य से शुरू हुई यह पहल अब एक व्यापक अकादमिक असेसमेंट प्लेटफॉर्म का रूप ले चुकी है।
ANTHE 2026 की खासियत यह है कि इसमें छात्र की क्षमता को केवल प्राप्त अंकों के आधार पर नहीं देखा जाएगा। परीक्षा का प्रत्येक प्रश्न एक निर्धारित उद्देश्य के साथ तैयार किया जाता है, जिससे विषयों में कॉन्सेप्ट की समझ, एप्टीट्यूड, एनालिटिकल एबिलिटी और परीक्षा के दौरान छात्र के व्यवहार का बेहतर आकलन किया जा सके।
रिजल्ट के साथ मिलेगी आगे की दिशा
ANTHE में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा के बाद विस्तृत *ANTHE Intelligence Report’ भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य केवल यह बताना नहीं है कि छात्र ने कितने अंक हासिल किए, बल्कि यह समझाना है कि वह किन विषयों में मजबूत है, किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से उसकी वर्तमान तैयारी किस स्तर पर है।
रिपोर्ट में Competitive Exam Success Potential (CESP), Test-Taking Personality (TIP) और Attempt Intelligence Quotient (AIQ) जैसे पहलुओं का विश्लेषण किया जाएगा। इससे छात्रों को अपनी तैयारी, प्रश्न हल करने की रणनीति, एक्यूरेसी और जोखिम लेने की प्रवृत्ति को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा।
ANTHE का यह पहलू खास तौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के शुरुआती दौर में हैं। राष्ट्रीय स्तर की बेंचमार्किंग के माध्यम से वे यह भी समझ सकेंगे कि उनकी तैयारी देश और राज्य के अन्य छात्रों की तुलना में किस स्तर पर है।
NEET और JEE के टॉप रैंकर्स में भी दिखा ANTHE का असर
आकाश के अनुसार, ANTHE से जुड़े छात्रों की आगे की उपलब्धियां भी इस पहल की उपयोगिता को रेखांकित करती हैं। NEET UG 2026 के टॉप 100 में जगह बनाने वाले आकाश के 41 छात्रों में से 31 छात्र पहले ANTHE क्वालीफाई कर चुके थे। इसी तरह JEE Advanced 2026 के टॉप 100 में शामिल आकाश के 11 छात्रों में से 7 छात्र ANTHE से जुड़े रहे हैं।
इन उपलब्धियों से यह संकेत मिलता है कि शुरुआती स्तर पर अपनी क्षमता और कमजोरियों को पहचानना, व्यवस्थित अकादमिक तैयारी और लगातार मार्गदर्शन प्रतियोगी परीक्षाओं की लंबी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
‘ANTHE सिर्फ स्कॉलरशिप तय करने वाली परीक्षा नहीं’
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा कि ANTHE को केवल स्कॉलरशिप तय करने वाली परीक्षा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसका व्यापक उद्देश्य छात्रों को अपनी अकादमिक क्षमता और तैयारी को समझने में मदद करना है।
उन्होंने कहा कि पिछले 16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने ANTHE के माध्यम से खुद को बेंचमार्क किया है। परीक्षा की खासियत यह है कि यह केवल अंक नहीं बताती, बल्कि छात्र की मजबूतियों, तैयारी के स्तर और उन क्षेत्रों की जानकारी भी देती है, जहां उसे आगे मेहनत करने की जरूरत है। प्रयास है कि ANTHE के बाद प्रत्येक छात्र अपनी अकादमिक यात्रा को लेकर अधिक स्पष्टता के साथ आगे बढ़े।
100% तक स्कॉलरशिप, ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज
ANTHE 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले योग्य छात्रों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप हासिल करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही टॉप परफॉर्मर्स के लिए कुल ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज रखे गए हैं। स्कॉलरशिप के जरिए छात्र आकाश के क्लासरूम, हाइब्रिड और डिजिटल प्रोग्राम्स का लाभ उठा सकेंगे।
यह परीक्षा कक्षा V से XII तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शामिल होने का विकल्प रहेगा।
कब होगी परीक्षा ?
ANTHE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। छात्र आधिकारिक ANTHE पोर्टल अथवा देशभर में मौजूद आकाश सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन परीक्षा – 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक
ऑफलाइन परीक्षा – 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026
आकाश का कहना है कि ANTHE का उद्देश्य छात्रों के लिए परीक्षा को केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम बनाना नहीं, बल्कि उनकी शैक्षणिक यात्रा में एक ऐसा पड़ाव बनाना है, जहां उन्हें यह समझने में मदद मिले कि वे अभी कहां खड़े हैं और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उन्हें आगे क्या करना है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शैक्षणिक सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, देशभर में इसके 415 से अधिक सेंटर हैं और 4 लाख से अधिक छात्र वर्तमान में इसके विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े हैं। एईएसएल, मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप (MEMG) का हिस्सा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा_ पेशी जारी रहेगी..
आकाश ने लॉन्च किया ANTHE 2026, छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज
नैनीताल – हाईकोर्ट मार्ग में पेड़ गिरने से मोटरमार्ग हुआ बाधित
पैरामेडिकल छात्रों ने सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन, इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल में SP हरबंस सिंह की वापसी..