कैमरे में कैद यादें, तस्वीरों में जिंदा विरासत_नैनीताल ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अपने दिग्गजों को किया सलाम


नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर स्व.ए.एन.सिंह, स्व.सरदार बलवीर सिंह और स्व.अमित शाह को श्रद्धांजलि देते हुए विश्व फोटोग्राफी दिवस पर एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
नैनीताल के सी.आर.एस.टी.स्कूल स्थित सभागार में आयोजित इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में फोटोग्राफी से जुड़े लोगों ने अपनी खींची तस्वीरों को प्रदर्शित किया। फ्लोरिस्ट लीग ऑफ इंडिया के नैनीताल पार्ट द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में स्व.अमित साह, स्व.ए.एन.सिंह और स्व.बलवीर सिंह द्वारा पूर्व में खींची तस्वीरों के अलावा पद्मश्री अनूप साह, हिमांशु जोशी, अदिति खुराना, आहद तनवीर, अल्मोड़ा से चेतन कपूर, मोहित सनवाल, महेंद्र सिंह ‘मोहन’, अंजू जगाती
अनमोल नेगी, पार्थ जगाती, शिखा रावत, डॉक्टर प्राची टम्टा, विनीत यशस्वी, प्रदीप पाण्डे आदि की तस्वीरें प्रदर्शित हुई। इसे देखने के लिए भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र, नगर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, होटेलियर आलोक साह, गीता साह, कविता उपाध्याय, ईशा साह, आशा शर्मा, राखी सिब्बल, आलोक साह, राखी साह, भावना साह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
लीग के अध्यक्ष विवेक भट्ट ने कहा कि लीग के कार्यों को बढ़ाया जाएगा और इसमें बच्चों की भागीदारी बड़ाई जाएगी। उन्हें प्रकृति और फोटोग्राफी से जोड़ना एक बड़ा मकसाद है। कहा कि मुख्य अतिथि आलोक साह के साथ विशिष्ट अतिथि हंसराज साह को उनके पुत्र के माध्यम से फोटोग्राफी के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सी.आर.एस.टी.स्कूल की तरफ से शोभन ने सहयोग किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन