माणा एवलांच : 50 मजदूर बचाए गए_04 लोगों की मौत,सर्च ऑपरेशन जारी. Video


भारतीय सेना और IBEX ब्रिगेड की बचाव टीम द्वारा माणा क्षेत्र में हिमस्खलन से प्रभावित इलाके में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 50 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, लेकिन दुर्भाग्य से 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शेष 5 लापता मजदूरों को बचाने के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
सड़कें अवरुद्ध होने के कारण सेना ने 06 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, जिनमें भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर और एक नागरिक हेलीकॉप्टर शामिल हैं। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जा रहा है।
वरिष्ठ सेना अधिकारी व्यक्तिगत रूप से दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। यह ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में युद्धस्तर पर जारी है, सेना और बचाव दल अपने प्रयासों में जुटे हुए हैं।
ख़बर अपडेट हो रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..