कैंचीधाम के पास बड़ा हादसा, हल्द्वानी आ रही बरातियों की XUV खाई में लुढ़की_तीन शिक्षकों की मौत Video


उत्तराखण्ड के कैंचीधाम और राती घाट के मध्य कार हादसे में तीन बारातियों की मौत एक घायल। सभी सवार अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।
नैनीताल के भवली खैरना अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में शाम लगभग 6 बजे एक कार हादसे का शिकार हो गई। वाहन में 4 शिक्षक सवार थे जो बारात में अल्मोड़ा के हौलबाग से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कैंचीधाम के निकट उन्होंने अपनी महिंद्रा XUV500 वाहन चाय की दुकान के आगे खड़ी की, लेकिन वो सम्भातः गाड़ी को न्यूट्रल छोड़ गए और हैंड ब्रेक खींचना भूल गए।
गाड़ी पीछे को लुढक गई। इससे, कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और 4 में से 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एस.डी.आर.एफ.ने शवों को निकाला और खैरना पुलिस के हवाले किया, जबकी एकमात्र बचे बाराती को भवाली सी.एच.सी.सेंटर भेजा।
खैरना पुलिस को सूचना मिली कि खैरना से कैंचीधाम के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। SDRF की टीम मौके पर पहुंची। वाहन में चार व्यक्तियों के सवार होने की संभावना बताई गई। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और रैस्क्यू शुरू किया।
जानकारी मिली कि गाड़ी अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही थी जब एक बारात की गाड़ी रतिघाट नामक स्थल पर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। मृतकों के नाम अल्मोड़ा निवासी संजय बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी और पुष्कर भैसोड़ा है। सुरक्षित सवार मनोज कुमार हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…