Ad

राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत_ई-केवाईसी न होने पर भी मिलेगा राशन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून – राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। यदि आपका अंगूठा स्कैन नहीं हो रहा, रेटिना स्कैन में दिक्कत आ रही है या फिर घर के मुखिया के बाहर होने के कारण ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। तब भी आपका राशन नहीं रुकेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

राज्यभर में राशन कार्डों की ई-केवाईसी का काम जारी है, जिसकी अंतिम तिथि केंद्र सरकार ने 30 नवंबर तय की है। लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोग बायोमेट्रिक समस्याओं, उम्र, बीमारी और रोजगार संबंधी कारणों से ई-केवाईसी नहीं कर पा रहे हैं। इससे लोगों में यह चिंता बढ़ रही थी कि कहीं 30 नवंबर के बाद राशन न बंद हो जाए।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों में उन्हें लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि तकनीकी दिक्कतों और शारीरिक सीमाओं के कारण कई लाभार्थियों की ई-केवाईसी अधूरी है। ऐसा देखकर उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में राशन वितरण में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

इसके बाद खाद्य आयुक्त द्वारा सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं कि ई-केवाईसी न होने पर भी किसी परिवार का राशन नहीं रोका जाएगा और उन्हें केवाईसी पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

इसी के साथ सरकार ने राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश का भुगतान 3 दिन के भीतर करने का निर्देश भी जारी किया है।

सरकार के इस निर्णय से हजारों राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिली है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *