उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल


उत्तराखंड बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। सवारी से भरी पिकअप खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत और पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं खबर देहरादून के विकास नगर से है।
देहरादून के विकासनगर में एक पिकअप के खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा उस समय हुआ, जब सवारियों से भरा वाहन विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत करीब आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
वायाधार के पास खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन
हादसा देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास हुआ। सवारियों से भरा बोलेरो पिकअप वाहन गागंरोऊ गांव से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।
वाहन में चालक समेत 8 लोग थे सवार
हादसे के समय पिकअप वाहन में चालक समेत करीब 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय दो और महिलाओं की मौत
हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय एक महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि हायर सेंटर रेफर के दौरान एक अन्य महिला की भी मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाली महिलाएं
इस हादसे में लूसो देवी (65) पत्नी नंदूदास, निवासी गागंरोऊ; गीता देवी (35) पत्नी प्रकाश खन्ना, निवासी खुसियो और धनो देवी पत्नी संतू दास, निवासी चिट्टाड की मौत हुई है। सभी कालसी क्षेत्र की रहने वाली थीं।
नायब तहसीलदार ने दी हादसे की जानकारी
कालसी के नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने बताया कि लूसो देवी की मौत मौके पर ही हो गई थी। गीता देवी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा, जबकि धनो देवी की मौत हायर सेंटर रेफर के दौरान हुई। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video
₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात