Ad

उत्तराखंड के मदरसों पढ़ाया जाएगा “ऑपरेशन सिंदूर” सिलेबस..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के सभी मदरसों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पढ़ाया जाएगा. इसे पाठ्यक्रम में किया गया जाएगा. उत्तराखंड सरकार ने राज्य भर के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने का फैसला किया है. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि यह देवभूमि उत्तराखंड है, जिसे सैन्य धाम के नाम से भी जाना जाता है. आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था।

ADVERTISEMENTSAd

वक्फ बोर्ड ने कहा कि अगर यहां के आधुनिक मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में नहीं जानेंगे, तो फिर वह कहां से जानेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि सैन्य धाम होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों को हमारे सैनिकों की वीरता की गाथाएं बताएं।

ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के भारतीय सेना के साहसिक कदम को उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा. इसकी जानकारी मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने दी है. मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शगुन काजमी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड के मदरसों में अब ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

शमून कासमी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत की सेना ने गौरव बढ़ाया है. ऐसे में इसको क्यों ना हम तमाम बच्चों को पढ़ाएं. इसीलिए इसको मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल करने को कहा गया है ताकि हमारे देश के बच्चे भी ऑपरेशन सिंदूर को पढ़ सकें कि किस तरह से देश की सेना ने देश का गौरव बढ़ाया और पहलगाम में जिन आतंकवादियों ने कायराना हरकत कर तमाम पर्यटकों की जान ली थी, उनसे किस तरह से बदला लिया गया।

शमून कासमी ने कहा कि हमारा मकसद है कि देश की सेना के इस साहसी कदम के बारे में देश बच्चों को जानना चाहिए. इसी मकसद के साथ इस फैसले को लिया गया है।

आपको बताते चलें 22 अप्रैल 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद 6-7 मई की दरम्यानी रात भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही 12 मई शाम तक सीजफायर होने से पहले तक भारत ने पाकिस्तान के 9 से ज्यादा आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया।

हालांकि इसके बाद पाकिस्तान ने कायराना हरकत दिखाते हुए भारतीय सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की कोशिश की जिसमें वह नाकाम रहे. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कुछ मिलिट्री एयरबेस को निशाना बनाया और उनके रनवे ध्वस्त कर दिए. फिर पाकिस्तान ने गिड़गिड़ाते हुए भारतीय DGMO के समक्ष सीजफायर की अपील की थी, जिसे भारत ने स्वीकार किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page