

उत्तराखंड : मूख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बागेश्वर में रोडवेज डिपो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर विधानसभा में 2198.30 लाख के 19 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होनें कहा, इस डिपो से 21 बसें चलेगी। ये राज्य का 19वां डिपो है। इनमे विशिष्ट श्रेणी के यात्री निशुल्क यात्रा करेंगे।

नए रोडवेज बस डिपो के शुरू होने से लोगों को आवाजाही में काफी सहूलियत होगी। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में दिक्कत नहीं होगी। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर स्थित बैजनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और बीजेपी सांसद अजय टमटा, विधायक सुरेश गड़िया समेत कई बड़े लोग मौजूद रहे।
सीएम धामी ने बागेश्वर स्थित विभिन्न पावन धामों को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने एवं क्षेत्र के आधारभूत तथा शैक्षणिक विकास से संबंधित अनेक प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री ने बागेश्वर में नंदाष्टमी मेले के उद्घाटन से पूर्व मां कोट भ्रामरी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


वर्दी का फर्ज निभाते हुए दी जान, पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए वीर जवान
उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब जुमे को नहीं होगी छुट्टी
BJP युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी
रावण दहन के साथ हुआ अहंकार का अंत
दशहरा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी..haldwani