

लालकुआं शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लंबे समय से जुआ व सट्टे का कारोबार बेखौफ संचालित हो रहा है स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद किसी प्रकार की मुहिम नहीं चलाई जा रही है इस कारण क्षेत्र में खुलेआम यह कारोबार खूब फलफूल रहा है।
क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ी
क्षेत्र में कानून व्यवस्था इस तरह बिगड़ी है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाथीखाना,मैन बजार, आजाद नगर, बंगाली कालौनी,खड्डी मोहल्ला, नगीना कालोनी आदि इलाकों में करीब लम्बे समय से सट्टे का कारोबार चल रहा है पहले तो पुलिस द्वारा कभी कभार एक-दो छोटे प्रकरण बनाकर खानापूर्ति कर दी जाती थी,लेकिन इन दिनों क्षेत्रों में ऐसी किसी प्रकार की कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया जा रहा है जिस कारण सट्टे की खाईवालों के हौसले बुलंद हैं वे अपने काम को खुलेआम संचालित कर रहे हैं। ऐसे में सूत्रों कि माने तो पुलिस के संरक्षण के कारण इनका संचालन हो रहा है।
नजर चुराता प्रशासन- स्थानीय
सट्टे के कारोबार में स्थानीय प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन ने भी आंखें बंद कर ली हो लालकुआं शहर के आसपास के इलाकों में चल रहे अवैध कारोबार से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं और बर्बादी की कगार पर है। स्थिति यह है कि लालकुआं के आसपास के इलाकों जहां खुलेआम जुआ और सट्टा चल रहा है इन इलाकों में स्थानीय पुलिस आसानी से कार्रवाई कर सकती हैं ।
लेकिन इन इलाकों में पुलिस की कारवाई तो दूर पुलिस की गस्त भी नहीं लगा रही है क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार से स्थानीय प्रशासन नजर चुरा रहा है और वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर रहा है जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट निर्देश है कि सट्टेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए लेकिन इसके बावजूद शहर में सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है वही प्रशासन द्वारा कार्रवाई ना करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट मुकेश कुमार ( लालकुआं )



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन