

लालकुआं। नगर की अंग्रेजी शराब की दुकान में आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी में कई अनियमितताएं मिली है, जिसके बाद आबकारी निरीक्षक ने दुकान से बरामद शराब की बिक्री रोकते हुए 3 दिन के भीतर उक्त शराब के वास्तविक कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बताते चलें कि क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद आबकारी निरीक्षक ने लालकुआं नगर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी कर दी, लगभग 2 घंटे तक चली उक्त छापेमारी के दौरान दुकान में कई अनियमितताएं मिली है।
आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट के अनुसार लालकुआं स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पिछले 2 दिन से दैनिक आधार पर दी गई है, छापेमारी के दौरान दुकान संचालक द्वारा दुकान में रजिस्टर नहीं रखा गया था, दुकानदार द्वारा कुछ शराब बाहर से लाई गई है जिसके वैध कागजात मांगे गए तो दुकानदार उसे प्रस्तुत करने में नाकाम रहा, दुकानदार को नोटिस जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि वह बरामद की गई शराब के वास्तविक कागजात 3 दिन के भीतर विभाग में प्रस्तुत कर दें, तब तक उक्त शराब की बिक्री बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह नेगी के नाम से उक्त दुकान का संचालन किया जा रहा है।
जिस समय आबकारी निरीक्षक अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी कर रहे थे इसी बीच वहां पहुंचे कुछ लोगों ने शिकायत की कि देशी शराब की दुकान में 80 रुपये का पव्वा ओवररेट कर 90 रुपये में बेचा जा रहा है, जैसे ही उक्त दुकान में मौजूद पत्रकार देसी शराब की दुकान में पहुंचे तो सेल्समैन ने ओवर रेट रोकते हुए वास्तविक रेट पर शराब बेचना शुरू कर दिया, इस पर आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि वह जल्द ही गुपचुप तरीके से देसी शराब की दुकान में छापेमारी करेंगे, उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग का छापा बगल की दुकान में पड़ा है, इसके बावजूद देसी शराब की दुकान में ओवर रेट शराब की बिक्री करना दुकानदार की हठधर्मिता को दर्शाता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में 20 दिन से लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, अब बाबा नीब करौरी और गोल्ज्यू के दरबार में लगाई गुहार
गीजर ठीक करने आया और अलमारी साफ कर गया! हल्द्वानी में बड़ा खुलासा_ 5 तोला सोना और ₹2.29 लाख बरामद
2027: भाजपा के लिए पांच सीटें, पांच बड़ी चुनौतियां_ क्या इस बार बदलेगा पैटर्न..?
उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस, IAS-PCS के ट्रांसफर _17 अधिकारियों को नई तैनाती..
उत्तराखंड _17 IPS के तबादले..कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती, नैनीताल के नए SSP अर्पण यदुवंशी..