

जनपद नैनीताल के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिंदुखत्ता स्थित रावतनगर द्वितीय में ग्रामीण ने गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिसकी सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
बताते चले कि सोमवार की रात को रावत नगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता की अपनी पत्नी ललिता से विवाद हो गया। आवेश में आकर उसने चुन्नी से ललिता का घोट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल समेत फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोविंद का पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह हुआ था। ललिता का भी पहले पति की मौत हो गई थी। आरोपित की पहली पत्नी से दो बच्चे है। जबकि मृतका का पहले पति से एक बेटी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड के पांच जिलों में अलर्ट,बारिश-बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी
इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल