Ad

लालकुआं : पिता-पुत्र पर दर्ज हुआ 20 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : लालकुआ व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कि पत्नी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी व्यवसायी एंव उसके पुत्र पर 20 लाख रुपए कि धोखाधड़ी करने का मुकदमा लालकुआ कोतवाली में दर्ज कराया है वही न्याय कि मांग को लेकर पीडित बीते लम्बे समय से कोतवाली पुलिस के चक्कर काट रहा था लेकिन पुलिस ने एक ना सूनी जिसके बाद पीडित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिलकर न्याय कि गुहार लगाई जिसपर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कड़े निर्देश कोतवाली पुलिस को दिये तब जाकर कोतवाली में उक्त लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि लालकुआ व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की पत्नी अनीता अग्रवाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी को दिये शिकयती पत्र में कहा कि कुछ बर्ष पूर्व उनके पति के बीमार हो जाने पर वह दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए गए हुए थे वहा पहुंचे उनके पूर्व परिचित 67 इंडिगो ग्रीनवुड मल्हार रोड़ लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी राकेश गुप्ता और उनके पुत्र अंकुर गुप्ता ने मेरे पुत्र अंशु अग्रवाल को रेलवे विभाग में ठेकेदारी का कार्य आपस में मिलकर करने का प्रस्ताव दिया जिसमें उन्होंने पार्टनरशिप में काम करने के लिए 35 लाख रुपए लगाने को कहा जिसपर उनके पुत्र अंशु अग्रवाल ने उन्हें 32 लाख रुपए दे दिये पांच माह बाद उन्होंने हिसाब किताब करने के लिए पिता पुत्र से कहा तो उन्होंने नही किया दबाव बनाने के बाद उनके नाम पर चार दुकानों की रजिस्ट्री कराई जिनकी किमत 10 11 लाख रुपए है और 50 हजार रुपए नकद दिये दोंनो पिता पुत्र ने जानबूझकर उनके साथ धोखाधड़ी एंव जालसाजी कर शेष करीब 20 लाख रुपए हड़प ली ।

इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये जिसपर कोतवाली पुलिस ने राकेश गुप्ता और उसके पुत्र अंकुर गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *