Ad

कुमाऊं के व्यापारियों की जाम से राहत की मांग, 1 दिसंबर से होगा बड़ा आंदोलन

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक रोज-रोज लग रहे भारी जाम से कुमाऊं के व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जाम की वजह से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे कई बार तो लोग अपनी ट्रेन भी मिस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेशीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि यह जाम व्यापारियों के लिए संकट का कारण बन गया है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए जाम समस्या बन गया है, जिससे पर्यटन व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल का यह राजमार्ग अब लोगों के लिए एक बड़ी मुश्किल बन गया है, और इस समस्या का समाधान शीघ्र आवश्यक है।

वर्मा ने आगे कहा कि संगठन 1 दिसंबर 2024 से इस समस्या के समाधान के लिए एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। इसके तहत, जिला और नगर इकाइयाँ प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजेंगी और इस समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग करेंगी।

प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि जनपद बागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, और नैनीताल की इकाइयाँ इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होंगी। प्रमोद गोयल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सरकार से जाम से निजात पाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

इस प्रेस वार्ता में संगठन के अन्य प्रांतीय पदाधिकारी, जैसे कि विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पाण्डे, और योगेश शर्मा भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page