कुमाऊंवासियों को सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से मिली नई रेल सेवा की सौगात


उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित लालकुआं से प्रयागराज के लिए रेल सेवा अब साकार होने जा रही है। यह सौगात कुमाऊं वासियों को केंद्र सरकार और विशेष रूप से नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के निरंतर प्रयासों से मिली है। भट्ट ने बताया कि 20 जून 2025 से लालकुआं से प्रयागराज के लिए साप्ताहिक रेल सेवा प्रारंभ की जा रही है।
यह नई साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और हर गुरुवार को प्रयागराज से लालकुआं के लिए वापसी करेगी। यह ट्रेन उत्तर भारत के प्रमुख स्टेशनों बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। इस रूट से न केवल उत्तराखंड बल्कि उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को भी सुविधा होगी।
प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार
सांसद अजय भट्ट ने इस महत्त्वपूर्ण रेल सेवा की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से इस रेल सेवा को शुरू करने के लिए लगातार केंद्रीय रेल मंत्रालय से संपर्क में थे और अब यह प्रयास रंग लाया है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह ट्रेन उत्तराखंड से प्रयागराज दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं प्रयागराज से उत्तराखंड की ओर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी नैनीताल, मुक्तेश्वर, कौसानी, रानीखेत जैसे प्रमुख पर्यटक और धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
इस नई रेल सेवा के शुरू होने से न केवल धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र को बल मिलेगा, बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कुमाऊं के साथ-साथ तराई क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video