बंद पड़े घर में चोरों ने जमकर मचाया तांडव..कर डाली लाखो की चोरी..देखे विडियो

काशीपुर-उधम सिंह नगर 10.10.2020 GKM NEWS काशीपुर में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दे डाला। घटना का पता तब चला जब मकान की देखभाल करने वाले अध्यापक सुबह मकान की सफाई करने पहुंचे। दरअसल न्यू चामुंडा बिहार के पास महेश चंद जोशी का मकान है। जिसने अपना मकान देखभाल करने के लिए अध्यापक चंद्रशेखर मिश्रा को देखभाल के लिए मार्च 2013 में दिलवा दिया था। 2013 के बाद से महेश चंद जोशी अपनी बेटी के पास पुणे चले गए थे और वह दिसम्बर 2019 में आखिरी बार आये थे।
चंद्रशेखर मिश्रा ने कोरोना के चलते पत्नी और बच्चों को कोटाबाग छोडा था। जब चंद्रशेखर आज स्कूल में मीटिंग की वजह से सुबह मकान पर पहुंचा तो मकान के अंदर का नजारा देख वह हक्का-बक्का रह गया। मकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था तथा अज्ञात चोर घर का सारा बचा हुआ समान भी तोड़ डाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन पुलिस को खास सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बाइट : चंद्रमोहन सिंह …………….. कोतवाली प्रभारी




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..