Ad

कालाढूंगी से डैमेज हुआ कंट्रोल .. मान गए गजराज, भाजपा की राह हुई आसान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- आखिरकार भाजपा का कालाढूंगी विधानसभा सीट पर हुआ डैमेज कंट्रोल, भाजपा और पार्टी उम्मीदवार बंशीधर भगत की राह हुई आसान

ADVERTISEMENTSAd

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के मनाने के बाद दूर हुई ग़ज़राज़ बिष्ट की नाराजगी

भावुक होकर ग़ज़राज़ बिष्ट की आंखों से निकले आंसू

टिकट न मिलने से नाराज ग़ज़राज़ ने किया था निर्दलीय नामांकन

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और मंडी परिषद अध्यक्ष रह चुके है ग़ज़राज़ बिष्ट

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के खिलाफ किया था निर्दलीय नामांकन

नामांकन वापस लेंगे गजराज बिष्ट।

कालाढूंगी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट को मनाने के लिए पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को जिम्मेदारी सौंपी है जिसके बाद आज खुद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट के आवास पहुंचे और उनको कालाढूंगी सीट पर अपना नाम वापस लेने का आग्रह किया द्वारा गजराज बिष्ट के समर्थकों ने कालाढूंगी सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के विरोध में जमकर नारेबाजी की बंद कमरे में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और भाजपा के बागी नेता गजराज बिष्ट के बीच बातचीत चली जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उन्होंने गजराज बिष्ट से चुनाव ना लड़ने की आग्रह किया जिसके बाद उनके आग्रह को स्वीकारते हुए गजराज बिष्ट ने अपना नामांकन वापस लेने की बात कही है और अब वह अपना नामांकन कल वापस लेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *