Ad

क्या डैमेज हो पायेगा कंट्रोल ..गजराज को मनाने पहुचे त्रिवेंद्र, देखिये video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भाजपा से नाता तोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुके वाले गजराज बिष्ट को मनाने के लिए भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुट गया है।

ADVERTISEMENTSAd

कालाढूंगी विधानसभा सीट पर पूर्व दर्जा मंत्री गजराज बिष्ट के नामांकन के बाद भाजपा टीम में टेंशन पैदा हो गया है। गजराज सिंह बिष्ट के नामांकन करने से भाजपा को नुकसान हो सकता है और भाजपा इसके डैमेज कंट्रोल में उतर आई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गजराज बिष्ट से मिलने पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि वह उन्हें नामांकन वापस करने हेतु मनाने की कोशिश करेंगे।

बता दे कि कालाढूंगी विधानसभा और हल्द्वानी विधानसभा से टिकट ना मिलने की वजह से गजराज बिष्ट ने निर्दलीय मैदान पर उतरने का फैसला किया है। उन्होंने अपने जनसंवाद में मौजूदा विधायक बंशीधर भगत पर भी निशाना साधा और खुद के स्वार्थ के लिए कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। गजराज सिंह बिष्ट लंबे वक्त से कालाढूंगी विधानसभा में सक्रिय हैं और उनके पास अपना एक वोट बैंक है। इसे देखते हुए भाजपा उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रही है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *