Ad

भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ब्रेकिंग न्यूज़_ उत्तराखण्ड के भीमताल की एक सोसाइटी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। सुबह शव ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत मानकर जांच कर रही है जबकि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd


भीमताल की गोलूधार सोसायटी में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर के समीप एक युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही भीमताल पुलिस और ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अल्मोड़ा निवासी 39 वर्षीय अमर राम के रूप में हुई है। अमर राम गोलूधार में आकाश कपूर के घर पर कुक का काम करता था।


बताया गया कि बुधवार शाम करीब छह बजे अमर राम ने फोन कर बाल कटवाने के लिए जाने की बात कही थी। करीब आधे घंटे बाद जब उसे दोबारा फोन किया गया तो उसने फोन नहीं उठाया। वहीं, रात करीब आठ बजे क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई थी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस, प्रथम दृष्टया अमर की करंट लगने से मौत मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *