पत्रकार पर हमला तो बुलडोजर एक्शन! सीएम धामी का पत्रकारों ने जताया आभार..

हल्द्वानी में पत्रकारों ने सीएम धामी से मुलाकात कर पत्रकार प्रकरण में सख्त कार्रवाई के लिए जताया आभार
हल्द्वानी (नैनीताल):
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हल्द्वानी में पत्रकारों ने मुलाकात कर पत्रकार दीपक अधिकारी पर हमले के मामले में प्रशासन द्वारा की गई तत्काल सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर आभार व्यक्त किया।
पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए और भी सख्त कदम उठाए जाएं ताकि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
पत्रकारों ने सीएम धामी से मुलाकात के बाद कहा कि सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पत्रकारों का मनोबल बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने भी भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल_ IPS अफसरों के तबादले, आदेश जारी
मुख्यमंत्री धामी ने दिया 17 परियोजनाओं का तोहफ़ा, मुक्तेश्वर को 112 करोड़ की बड़ी सौगात..
नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार पेड़ से भिड़ी_जीजा-साले की दर्दनाक मौत,पांच घायल
उत्तराखंड : भीड़भाड़ वाले सभी प्रतिष्ठानों में इमरजेंसी फायर जांच – DGP
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला_आउटसोर्स कर्मचारियों की 2,000 नौकरियां बचीं..