Ad

उत्तराखंड : लापरवाही बनी हादसे का सबब_गहरी खाई में समाया लोडेड ट्रक..Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के चंपावत जिले से खबर आ रही है। यहां पिछले दिनों जनपद में आई भारी बारिश और आपदा के चलते जगह-जगह सड़क बंद है जिला प्रशासन द्वारा सड़क खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं इस बीच एक ड्राइवर की लापरवाही के चलते घटना सामने आई है।

ADVERTISEMENTSAd

टनकपुर-चम्पावत एनएच पर स्वाला में कैंटर ट्रक खाई में गिरा है गनीमत रहेगी समय रहते कैंटर चालक गाड़ी से उतर गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि स्वाला में सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा था इस दौरान कैंटर चालक वाहन को आगे को लाया और जैसे ही बीच में पहुंचा, ऊपर से पत्थर आने शुरू हो गए चालक गाड़ी छोड़कर सुरक्षित स्थान को भाग खड़ा हुआ. बताया जा रहा है कि कैंटर ट्रक लोडेड था और सड़क के किनारे गिरने की स्थिति में था।

मौके पर उपस्थित एनएच के कार्मिक द्वारा बताया गया कि मना करने के बाद भी चालक ने जबरदस्ती कैंटर को आगे बढ़ा दिया।

इस दौरान कैंटर को पोकलैंड द्वारा गाड़ी को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन कैंटर ट्रक को बचाया नहीं जा सका और सड़क से काफी नीचे खाई में लुढ़कता हुआ चला गया. कैंटर ट्रक को खाई में गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *