

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आज नैनीताल से समीप पाइंस के जंगलों में भीषण आग लग गई, जिसमें जंगल का एक बड़ा हिस्सा और आई.टी.आई.का भवन आंशिक रूप से जल गया।
नैनीताल में लड़ियाकांटा का जंगल भी आग की भेंट चढ़ा हुआ है। जंगल में आग देख स्थानीय लोगों ने दमकल और वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम जंगल मे लगी आग को बुझाने पहुंची। पाइंस के जंगलों में आग ने आई.टी.आई.के वर्षो पुराने भवन को भी अपनी चपेट में ले लिया। भवन का एक हिस्सा बुरी तरह से जल गया है।
आग के कारण नैनीताल से भवाली को जाने वाली सड़क में घना धुआं भर गया है जिससे वहां घंटों तक वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। तेज हवाओं के चलते दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में घन्टो की मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय लोगो का कहना है कि जंगल में आग लगने के बावजूद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch छीछालेदर – हल्द्वानी में ब्लॉगर आउट ऑफ़ कंट्रोल_गालियां कान सुन्न कर देंगी
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई_ये नंबर जारी
आधार सेवा_अब सब हल्द्वानी नगर निगम में..
उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये का फंड मंजूर,मिलेगी नई रफ्तार..
हल्द्वानी में रोडवेज कर्मचारियों ने दिया 26 मार्च तक का अल्टीमेटम