

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे पोलूशन और यहां के हो रहे दूषित आबोहवा को देखते हुए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है सड़क पर दौड़ रह पेट्रोल-डीजल वाहन यहां के पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे देखते हुए संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने दस साल पुराने ऑटो, रिक्शा को शहर से हटाने का निर्णय लिया है,देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार में बैन हो जाएंगे।

1 नवंबर को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में दस साल से पुराने ऑटो और विक्रम को 31 मार्च 2023 और 10 साल से कम पुराने वाहनों को 31 दिसंबर 2023 तक हटाने की बात कही गई थी।एनजीटी की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए शहर से डीजल वाहनों को हटाने का निर्णय लिया गया है।
संभागीय परिवहन प्राधिकरण, देहरादून की बैठक दिनांक 01.11.2022 के मद संख्या 7 (अ) में (डीजल चलित ऑटो एवं विक्रम वाहनों से सम्बंधित ) प्राधिकरण द्वारा लिए गये निर्णय के क्रम में कार्यालय के यह संज्ञान में आया है कि कतिपय व्यक्तियों द्वारा भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है ।
अतः यह स्पष्ट किया जाता है कि दिनांक 31.03.2023 के पश्चात देहरादून केंद्र, हरिद्वार केंद्र ऋषिकेश केंद्र, रुड़की केंद्र, डोईवाला केन्द, डोईवाला ग्रामीण केंद्र एवं बड़ोंवाला केंद्र हेतु जारी परमिटों से आच्छादित 10 वर्ष से अधिक पुराने केवत डीजल चलित ऑटो एवं विक्रम वाहनों का संचालन अनुमन्य नही किया जाएगा, तथा दिनांक 31.12.2023 के पश्चात समस्त डीजल चलित ऑटो एवं विक्रम वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित कर दिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार