हल्द्वानी बनभूलपुरा में वैरिफिकेशन ड्राइव, 4 सेक्टर में सघन चेकिंग..

SSP नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देशों के अनुपालन में बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने एवं सघन सत्यापन अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है।

क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित करते हुए यह अभियान एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में सभी राजपत्रित अधिकारियों व पुलिस टीम द्वारा बड़े पैमाने पर चलाया गया।

सेक्टर प्रभारी-
दीपशिखा अग्रवाल- अपर पुलिस अधीक्षक लालकुआं, अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी रामनगर, रविकांत सेमवालक्षेत्राधिकारी नैनीताल।

इन सभी अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन, सघन चेकिंग, अतिक्रमण हटाने व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बीडीएस टीम द्वारा भी लगातार चेकिंग की जा रही है।

अभियान के प्रमुख क्षेत्र-
इंदिरा नगर, बड़ी रोड, छोटी रोड, शनिवार बाजार, ढोलक बस्ती, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, गफूर बस्ती, लाइन नंबर 17/18, तथा चोरगलिया रोड स्थित लाइन नंबर 1 से 16 तक।

अभियान में अवैध अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों/किरायेदारों का सत्यापन, आपराधिक गतिविधियों पर रोक, क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना है।

पुलिस की अपील
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..